Categories: News-Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मामूली लक्षण हैं। घर पर ही पृथक रह रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं।’’

अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले साल अप्रैल में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल संक्रमित पाई गईं थी, हालांकि केजरीवाल में लक्षण थे लेकिन जांच में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी।

सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूरे परिवार की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। वह और उनका परिवार पृथक-वास में है। मुख्यमंत्री के साथ काम करने वाले कर्मियों को भी जांच कराने और पृथक रहने को कहा गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सहित केजरीवाल मंत्रिमंडल के अधिकतर मंत्री पिछले साल संक्रमित पाए गए थे।

देहरादून में एक रैली करने के एक दिन बाद केजरीवाल संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में प्रचार अभियान में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) इन राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 में से 14 वार्ड में ‘आप’ की जीत के बाद 30 दिसंबर को केजरीवाल ने चंडीगढ़ में विजय मार्च का नेतृत्व भी किया था। उन्होंने 31 दिसंबर को पटियाला में एक शांति मार्च में भाग लिया था। दो जनवरी को उन्होंने लखनऊ में एक रैली की और तीन जनवरी को वे चुनाव प्रचार के लिए देहरादून गए थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.