आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है तथा करीब अस्सी प्रतिशत क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में मध्य-पूर्व, पश्चिम उत्तर और पश्चिमी भारत में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून कल गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है तथा इसके गुजरात, राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के बाकी बचे क्षेत्रों में भी पहुंचने की स्थिति बन रही है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी से घनघोर वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। केरल और माहे में भी अधिक से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment