राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सहित कुछ इलाकों में दोपहर को बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले शहर में गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय विभाग ने दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ट्वीट किया था, ‘‘ उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली (बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय) और राजस्थान के नदबई में अगले दो घंटे में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।’’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 20 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान के 31.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहने’’ की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment