राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार की दोपहर को हुई भारी बारिश के बाद दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर के शाहदरा, आईटीओ और इंडिया गेट समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने दोपहर 1:35 बजे ट्वीट किया कि अगले दो घंटे में दिल्ली के इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर के अलावा जींद (हरियाणा), सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर और खतौली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
इससे पहले दिल्ली की सुबह गर्म और उमस भरी रही जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में बारिश नहीं हुई।
आईएमडी के अनुसार, अगस्त में दिल्ली में केवल 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते लगभग 14 वर्षों में सबसे कम है और इसके लिए उत्तर-पश्चिम भारत में किसी भी प्रमुख मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति को जिम्मेदार माना जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञ बारिश की कमी के पीछे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने तीन निम्न दबाव वाले क्षेत्रों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जिनके चलते मानसून मध्य भारत में टिका और लंबी अवधि तक उत्तर की ओर नहीं बढ़ पाया।
सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More
Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More
अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा पर आधार स्थापित करने के लिए भेजे जाने… Read More
Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More
केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment