Categories: News-Headlines

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत

दिल्ली न्यायालय में हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक कुख्यात बदमाश मारा गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दो लोगों ने बदमाश पर गोलिया चलाईं जिसमें उसकी मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब धन वसूली मामले में बदमाश को अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.