केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज 357 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (जीआरएपी) के अंतर्गत कार्रवाई शुरू करने के लिए उप-समिति ने आज दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वायु गुणवत्ता परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए बैठक आयोजित की।
हवा की धीमी गति और प्रतिकूल मौसम/मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि का रुझान दिखाई दे रहा था। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता सूचकांक आज ‘बहुत खराब’ श्रेणी के उच्चतम स्तर पर बना रहा।
इसे ध्यान में रखते हुए, वायु गुणवत्ता परिदृश्य और प्रासंगिक पहलुओं की व्यापक समीक्षा करने के बाद चरणबद्ध प्रतिकृया कार्रवाई योजना (जीआरएपी) के अंतर्गत कार्रवाई शुरू करने के लिए उप-समिति ने निर्णय लिया है कि चरणबद्ध प्रतिकृया कार्रवाई योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत लागू की जा रही कार्रवाई वर्तमान में जारी रहेगी।
उप-समिति स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और नियमित आधार पर वायु गुणवत्ता परिदृश्य की समीक्षा करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment