Categories: News-Headlines

दिल्ली कस्टम ने 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेटों के अवैध आयात का मामला दर्ज किया

एक खुफिया जानकारी के आधार पर, सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, दिल्ली के अधिकारियों ने कल जांच के दौरान लगभग 55.23 लाख मूल्य की विदेशी मूल की 5,48,800 लाख सिगरेट बरामद की हैं।

प्लैटिनम सेवन, डेविडऑफ़, डनहिल और मोंड सहित विभिन्न ब्रांडों की सिगरेट बरामद की गई हैं। बरामद की गई विदेशी मूल की सिगरेटों के पैकेटों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी भी नहीं मुद्रित है।

ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों का देश में गैर-कानूनी आयात/तस्करी की गई है और सीमा शुल्क की चोरी की गई है और ‘सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का भी उल्लंघन करके इन सिगरेटों की घरेलू बाजार में आपूर्ति की जा रही थी।

जांच के दौरान एक आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

10 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.