Categories: News-Headlines

दिल्ली: औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम लेन रखा गया

दिल्ली: औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम लेन रखा गया। नई दिल्‍ली नगरपालिका परिषद ने लुटियन जोन में औरंगजेब लेन का नाम एपीजे अब्‍दुल कलाम लेन करने के प्रस्‍ताव को अपनी स्‍वीकृति प्रदान कर दी है। नई दिल्‍ली नगरपालिका परिषद के उपाध्‍यक्ष सतीश उपाध्‍याय ने यह जानकारी दी।

सतीश उपाध्‍याय ने बताया कि करीब आठ साल पहले औरंगजेब रोड का नाम डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम रोड करने का प्रस्‍ताव आया था, जिसे मंजूरी दे दी गई थी लेकिन पास स्थित औरंगजेब लेन का नाम नहीं बदला गया था। औरंगजेब लेन डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है। अब इसका नाम बदलने की मंजूरी दी गई है।

परिषद ने कल अपनी एक बैठक में गोल मार्केट को म्‍यूजियम के रूप में विकसित करने के प्रस्‍ताव को भी स्‍वीकृति दी है। इस म्‍यूजियम को 21 करोड 66 लाख रूपये की लागत से विकसित किया जायेगा। म्‍यूजियम के पास शहीद भगत सिंह मार्ग पर सब-वे भी बनाया जायेगा और भाई बीर सिंह मार्ग के पास खाली जमीन पर पार्किंग डेवलप की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.