कुछ मीडिया खबरों में यह आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कल एम्स के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में यह बयान दिया कि एम्स दिल्ली के चिकित्सकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया जाएगा। खबरों में यह भी कहा गया है कि सरकार जल्द ही देश भर के सभी एम्स में एक समान चिकित्सा मानकों को लागू करने के लिए एक स्थानांतरण नीति लागू करेगी। इस नीति से एम्स दिल्ली के चिकित्सकों का बड़े पैमाने पर नए एम्स में स्थानांतरण होगा, जबकि एम्स दिल्ली में नए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
यह स्पष्ट किया जाता है कि एम्स नई दिल्ली के 66वें स्थापना दिवस समारोह में कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्धरण देते हुए विभिन्न समाचार पत्रों में दी गई सुर्खियां गलत और भ्रामक हैं। केंद्रीय मंत्री ने कल ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ये खबरें निराधार हैं और इनमें गलत जानकारी दी गई हैं और स्पष्ट रूप से इन खबरों में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
मनसुख मंडाविया ने आशा व्यक्त की थी कि एम्स से उत्तीर्ण होने वाले मेडिकल के छात्र देश भर में निर्माण किए जा रहे नए एम्स को सशक्त बनाएंगे। अपने समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान संकाय भी इन संस्थानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment