उत्तर प्रदेश में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आज से ही डिग्री कॉलेजों में भी कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस दौरान कोविड मानकों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है।
गुजरात में भी पहली से नौवीं कक्षा तक के सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल फिर से खुल रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण भी जारी रहेगा और विद्यार्थियों को दोनों माध्यमों में से किसी एक को चुनने की अनुमति होगी।
केरल में 10वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं कोविड दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह से शाम तक विभिन्न बैचों में फिर से शुरू होंगी। कॉलेजों को भी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर शुरू करने की अनुमति दी गई है।
बालविहार यानी किंडरगार्टन और एक से 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं अगले एक और सप्ताह तक जारी रहेगी।
बिहार में आज से सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षा संस्थान खुल रहे हैं। कोविड से जुड़े प्रतिबंधों के कारण ये इस साल 6 जनवरी से बंद कर दिए गए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य संकट प्रबंधन समूह ने राज्य में कोराना संक्रमण में कमी को देखते हुए अन्य पाबंदियों में ढील देने और रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment