Categories: News-Headlines

दलाई लामा ने खुशहाल और शांतिपूर्ण विश्व के लिए प्रयास करने की अपील की

तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने दुनिया को खुशहाल और शांतिपूर्ण बनाने के प्रयास करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि विभिन्‍न धर्मों, परंपराओं और क्षेत्रों में अंतर अधिक महत्वपूर्ण नहीं हैं। दलाई लामा ने कल यह बात लद्दाख में लद्दाख मुस्लिम समन्वय समिति के एक कार्यक्रम में कही। दलाई लामा लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन और ऑल लद्दाख गोनपा एसोसिएशन के निमंत्रण पर 11 जुलाई से एक माह के लिए लद्दाख में हैं।

दलाई लामा ने लद्दाखी भाषा में कुरान शरीफ का अनूदित संस्करण जारी किया। उन्होंने लद्दाख में धार्मिक सद्भाव मज़बूत करने की अपील की और कहा कि किसी भी समस्या का समाधान चर्चा और संवाद से किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.