जून, 1961 के बाद पहली बार, दिल्ली और मुंबई में मॉनसून निर्धारित समयसीमा के आसपास पहुंचा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून दिल्ली में तय समय से दो दिन पहले पहुंचा और मुंबई में इसे पहुंचने में दो सप्ताह की देरी हुई। दिल्लीवासियों को मॉनसून के आने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रायद्वीपीय और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और दिल्ली सहित पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, उत्तरी अरब सागर के कुछ भागों, मुंबई, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र के बाकी क्षेत्रों, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कुछ भागों, उत्तराखंड के शेष भागों और हिमाचल के अधिकांश हिस्सों और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के कुछ भागों में आगे बढ गया है।
इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के लिए अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ जलक्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से उच्च जोखिम की आशंका है। अगले 24 घंटों में लगातार वर्षा के कारण कुछ पूर्णतः भरे हुए जलक्षेत्रों और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वमध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में मॉनसून सक्रिय रहने की अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment