एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, वायु सेना प्रमुख (सीएएस) वार्षिक दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) कमांडरों के सम्मेलन में शामिल हुए, जिसका आयोजन 05 से 07 फरवरी 2025 तक मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान, गांधीनगर में किया गया। उनका स्वागत एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान ने किया और उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वायु सेना प्रमुख ने एसडब्लूएसी की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों का सामना करने के लिए उच्चतम स्तर का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों की सराहना की।
सीएएस ने अपने संबोधन में कमान द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षमता विकास पर बल दिया और सभी कर्मियों को भारतीय वायुसेना के सिद्धांत की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जो भारतीय वायुसेना को एक चुस्त, अनुकूल एवं निर्णायक एयरोस्पेस शक्ति बनाता है। उन्होंने सभी कमांडरों से उड़ान एवं संचालन के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया। सीएएस ने उन्हें सैन्य विमानन में नवीनतम विकास के साथ-साथ अंतरिक्ष, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के क्षेत्रों में नवीनतम विकास अपनाने की सलाह दी। सीएएस ने बारीकी से निगरानी एवं मार्गदर्शन करके अग्निवीरवायु को भारतीय वायुसेना में सुचारू रूप से शामिल करने के महत्व को दोहराया।
वायु सेना प्रमुख ने कमांडरों के प्रयासों की सराहना की, विशेष रूप से अभ्यास तरंग शक्ति-24 के दौरान और कार्यक्रम के समापन पर वायु सेना प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए स्टेशनों को ट्रॉफी प्रदान की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment