रेल अधिकारियों की सतर्कता से दिल्ली आ रही दक्षिण एक्सप्रेस में आज तड़के आग लगने की बड़ी घटना टल गयी और कई लोगों की जान बचा ली गई। तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले के बीबीनगर स्टेशन पर गाड़ी के पार्सल डिब्बे में आग लग गई। रेलवे पुलिस के अनुसार बीबीनगर स्टेशन के प्रबंधक ने अगले स्टेशन पगीडीपल्ली के प्रबंधक को सचेत कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने अग्निशमन कर्मियों की सहायता से पार्सल डिब्बे को गाड़ी से अलग किया और आग पर काबू पा लिया। इसके बाद एक्सप्रेस गाड़ी यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। रेलवे अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment