Categories: News-Headlines

थोक मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 13.11 प्रतिशत पर, कच्चा तेल और गैर-खाद्य वस्तुएं महंगी हुईं

कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी आने के कारण खाद्य वस्तुओं के दामों में आई नरमी का फायदा नहीं मिला और फरवरी, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 फीसदी पर आ गई। सरकारी आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

थोक मुद्रास्फीति अप्रैल, 2021 से लगातार 11वें माह 10 प्रतिशत से ऊंची बनी हुई है। जनवरी 2022 में डब्ल्यूपीआई 12.96 प्रतिशत थी, जबकि पिछले वर्ष फरवरी में यह 4.83 फीसदी थी।

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति कम होकर 8.19 फीसदी पर आ गई जो जनवरी में 10.33 प्रतिशत थी।

इसी तरह समीक्षाधीन महीने में सब्जियों की मुद्रास्फीति 26.93 फीसदी रही जो जनवरी में 38.45 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फरवरी 2022 में मुद्रास्फीति बढ़ने की प्रमुख वजह खनिज तेलों, मूल धातुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और गैर-खाद्य वस्तुओं आदि की कीमतों में वृद्धि है।’’

विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में 9.84 फीसदी रही जो जनवरी में 9.42 प्रतिशत थी।

फरवरी में ईंधन और ऊर्जा खंड में मुद्रास्फीति 31.50 प्रतिशत रही।

कच्चे तेल के दाम वैश्विक स्तर पर बढ़ने के कारण कच्चे पेट्रोलियम में मुद्रास्फीति बढ़कर 55.17 फीसदी हो गई जो जनवरी में 39.41 फीसदी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

14 minutes ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

33 minutes ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

51 minutes ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

52 minutes ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

1 hour ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.