Categories: News-Headlines

थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक वर्चुअल समारोह में थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान गणराज्य और तुर्की गणराज्य के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों के नाम इस प्रकार हैं-

थाईलैंड की राजदूत महामहिम पट्टारत होंगटोंग
रोमानिया की राजदूत महामहिम डेनिएला मारियाना सेज़ोनोवटेन
कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत महामहिम नूरलान झलगासबायेव
तुर्की गणराज्य के राजदूत महामहिम फिरतसुनेल

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी देशों के साथ बहुत मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमारे संबंध शांति और समृद्धि के सामान्य दृष्टिकोण में बहुत गहरे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी हेतु एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया विकसित करने के अपने वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप मेंभारत ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति में कई देशों की सहायता की है।

थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों ने अपने नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.