त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह नौ बजे तक 13.23% मतदान हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। 28 लाख से ज्यादा मतदाता दो सौ उन्सठ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 22 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, वामदल, तीपरा मोथा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य पार्टियां चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।राज्य में कुल तीन हजार 336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए मॉडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी, उपमुख्यमंत्री जिशनु देबबर्मन, सीपीआई-एम के वरिष्ठ नेता जितेंद्र चौधरी और पबित्र कार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा और पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन चुनाव लडने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment