Categories: News-Headlines

त्रिपुरा में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं के लिए आरक्षित की जायेंगी: अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा में अगरतला शहर के आनंद नगर में विभिन्‍न परियोजनाओं की शुरूआत की। अमित शाह ने नेशनल फोरंसिक साइंस विश्‍वविद्यालय का भूमि पूजन और आधारशिला रखी। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि इस विश्‍वविद्यालय से पूर्वोत्‍तर को काफी लाभ मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वविद्यालय में विभिन्‍न कोर्स चलाए जाएंगे जिसमें एनालिसिस ऑफ ड्रग, क्रिमिनोलॉजी, डी एन ए और फिंगर प्रिंट एनालिसिस शामिल हैं। इनसे पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में व्‍यसन और विद्रोह जैसी चुनौतियों से लड़ने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में त्रिपुरा ने लम्‍बी यात्रा तय की है। आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्‍वपूर्ण योजना शुरू की गई है। यह योजना विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष सहायता उपलब्‍ध करायी।

अमित शाह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, उच्‍च शिक्षा में विशेष सहायता और शैक्षणिक संस्‍थानों में भी समान आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को स्‍टार्टअप में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

अमित शाह ने चाय बागानों में काम करने वालों के लिए भी एक विशेष योजना की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सात हजार से अधिक परिवार चाय उद्योग पर आश्रित हैं। इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को घर उपलब्‍ध कराने, सामाजिक पेंशन और स्‍वास्‍थ्‍य बीमा जैसी सुविधा दी जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान अपने क्रिकेट विश्लेषण, कमेंट्री और हालिया बयानों के कारण फिर से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

 इरफ़ान पठान: मैदान से बाहर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर… Read More

17 minutes ago

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

27 minutes ago

वंदे भारत के फर्स्ट एसी कोच की शानदार सुविधाएं और लग्जरी इंटीरियर देख आप हवाई यात्रा को भी भूल सकते हैं।

 प्लेन जैसी फीलिंग नहीं, उससे भी आगे! अंदर से इतना शानदार है वंदे भारत का… Read More

2 hours ago

मनाली और नैनीताल की भीड़ छोड़िए, इस गर्मी परिवार के साथ भारत के इन 5 शांत हिल स्टेशनों का आनंद लीजिए।

 मनाली-नैनीताल में भयंकर ट्रैफिक जाम! इस गर्मी भीड़ से दूर परिवार संग घूम आएं भारत… Read More

2 hours ago

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बिजली बिल में 10% तक बढ़ोतरी की संभावना।

 उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10% बढ़ा हुआ आएगा बिल उत्तर प्रदेश… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.