राजनीतिक हिंसा के आरोपों के बीच त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की राजधानी अगरतला में वार्ड संख्या पांच में पार्टी के एक कार्यकर्ता को पीटा गया। हालांकि पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं की है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव जितेन चौधरी ने दक्षिण त्रिपुरा जिले में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा मतदाताओं को धमकाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने देने का आरोप लगाया।
हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन आरोपों से इनकार किया। पार्टी के प्रवक्ता नेबेंदु भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मतदान जोरशोर से आरंभ हुआ।’’
त्रिपुरा निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वह अगरतला नगर निगम और 19 शहरी निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत चुकी है।
बाकी की 222 सीटों के लिए कुल 785 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 5, 94,772 पात्र मतदाता हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment