पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि तेल और गैस सीपीएसई तथा उनके संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां मार्च 2022 तक 7500 से अधिक आर्थिक गतिविधियों/परियोजनाओं को लागू कर रही हैं। इनमें अपस्ट्रीम तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन, ड्रिलिंग/सर्वेक्षण गतिविधियों, तेल शोधन, बायो रिफाइनरीज, राष्ट्रीय गैस ग्रिड को जोड़ने के लिए गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे, नए अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों में शहर गैस वितरण नेटवर्क और एलएनजी टर्मिनल, विपणन बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं, संपीड़ित बायो-गैस संयंत्र, रिफाइनरियों की क्षमता वृद्धि, उर्वरक संयंत्र और पेट्रो-रसायन इकाइयां की परियोजनाएं व गतिविधियां शामिल हैं।
इन परियोजनाएं के तहत सामान्य रूप से निर्माण तथा परिचालन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। तेल और गैस क्षेत्र अपने पश्चगामी और अग्रगामी कड़ी के आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक है और इसलिए, पर्याप्त निवेश वाली ये परियोजनाएं देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे देश के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment