तेलंगाना सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के नये वेतनमान के लिए दूसरी वेतन संशोधन समिति – पी.आर.सी गठित की है। मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने कल हैदराबाद में इस निर्णय की घोषणा की। दो सदस्यों वाली इस समिति में अध्यक्ष के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एन शिवशंकर और बी रमैया को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने कल इस संबंध में आदेश जारी किये। समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। समिति इस संबंध में तेलंगाना तथा अन्य राज्यों और केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के वर्तमान वेतनमान पर विचार करेगी। यह समिति राज्य के राजस्व विकास और वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में निवेश के लिए इसकी प्रतिबद्धता, विकास कार्यक्रम और कल्याण योजनाओं का भी अध्ययन करेगी। इससे पहले सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत की अंतरिम सहायता राशि का भुगतान करने की घोषणा की थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment