Categories: News-Headlines

तेलंगाना में हो रही बारिश से कृषि कार्य को मिली गति, भारी मात्रा में फसल की बुआई होने का अनुमान

तेलंगाना में पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा से राज्य में सामान्य खरीफ मौसम की उम्मीद एक बार फिर से जाग गई है। पिछले महीने कम बारिश के कारण प्रभावित बुआई के काम को फिर से गति मिल गई है। कृषि विभाग के अनुसार इस सप्ताह भारी मात्रा में फसल की बुआई होने का अनुमान है। एक सप्ताह के अंदर कुल बुआई क्षेत्र 16 लाख एकड़ से बढ़कर 31 लाख एकड़ हो गई है। मौसम की स्थिति अनुकूल होने के कारण 24 लाख एकड़ क्षेत्र में केवल कपास की ही फसल लगाई गई है। पिछले दो दिनों में राज्य में सामान्य बारिश 4.8 मिलीमीटर से अलग औसतन 25.1 मिलीमीटर के साथ 423 % अधिक बारिश हुई है। लगभग सभी जिलों में आज सामान्य की अपेक्षा अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग द्वारा इस महीने सामान्य बारिश के अनुमान से खरीफ गतिविधियां बड़े स्तर पर फिर से शुरू हो गई है। जगीताल, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों में अभी बुआई की शुरुआत नहीं हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.