Categories: News-Headlines

तेलंगाना में मूसलाधार वर्षा के बाद आई बाढ से हुई क्षति के आकलन के लिए एक अंतर मंत्रालयीय केन्‍द्रीय दल आज राज्‍य का दौरा करेगा

एक अंतर मंत्रालयीय केन्‍द्रीय दल आज तेलंगाना का दौरा करेगा और वहां हाल में हुई भीषण वर्षा के बाद आई बाढ के कारण हुई क्षति का आकलन करेगा। दल का नेतृत्‍व राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार कुणाल सत्‍यार्थी करेंगे। इस दल में कृषि, वित्‍त, जल शक्ति, ऊर्जा, सड़क परिवहन और राजमहल तथा राष्‍ट्रीय सुदूर संवेदन केन्‍द्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया है कि केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर इस दल को तेलंगाना भेजा जा रहा है।

तेलंगाना में तत्‍काल आवश्यकता को देखते हुए केन्‍द्रीय दल वहां का दौरा करेगा। राज्‍य में पिछले एक सप्‍ताह से भीषण वर्षा के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और कई जगहों पर खेतों को नुकसान हुआ है। इस बीच हैदराबाद में मौसम विभाग ने कहा है कि राज्‍य के कई क्षेत्रों में आज और कल भीषण वर्षा हो सकती है। जिन जिलों में वर्षा की संभावना है उनमें आदिलाबाद, कोमाराव भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, जगीत्‍याल, राजन्‍ना सिरसिला, जयशंकर भूपालपल्‍ली, मुलुगू, भद्राद्री कोठागुडेम शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.