तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने निजी क्षेत्र द्वारा दो नैनो उपग्रहों – ‘थाइबोल्ट-1 और थायबोल्ट-2’ के प्रक्षेपण को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्षेपण देश के उद्यमी स्टार्ट-अप के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इन नैनो उपग्रहों को हैदराबाद की स्टार्ट-अप कंपनी ध्रुव स्पेस टेक ने इसरो के पीएसएलवी-सी54 रॉकेट के साथ भेजा। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में इन प्रयोगों से हैदराबाद की स्टार्ट-अप कंपनियों ने नए अवसर खोले हैं और इन सफल उपग्रह प्रयोगों ने तेलंगाना को विश्व में प्रसिद्ध कर दिया।
हैदराबाद में कल देर रात निजी नैनो उपग्रह थायबोल्ट-1 और थायबोल्ट-2 के पहले सिग्नल रिकॉर्ड किए गए। इन उपग्रहों को पीएसएलवी-सी 54 रॉकेट से सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था। निजी भारतीय स्पेस फ्लाइट कंपनी ध्रुव स्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय नेक्कांती ने आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष बातचीत में इन नैनोसैटेलाइट्स के बारे में जानकारी साझा की। नैनो उपग्रहों को कल 511 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गोलाकार, ध्रुवीय सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया गया था। भारत में कई हैम रेडियो प्रयोगकर्ताओं को इस अभियान का सीधा लाभ मिलेगा। संजय नेक्कांती ने बताया कि वे उपग्रह संचार गतिविधियों के संचालन की क्षमता का निरंतर विस्तार करना चाहते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment