तेज वर्षा के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुम्बई पहुंच गया है। कल शाम से आज सुबह के बीच मुम्बई के कोलाबा में 65 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी मुम्बई में देर रात से तेज बारिश हो रही है।
कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गई हैं। तेज वर्षा के चलते ईस्टर्न फ्री वे पर दृश्यता काफी कम हो गई है।
मुम्बई पुलिस ने जलभराव वाले क्षेत्रों से होकर आवागमन न करने का परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मुम्बई में सामान्य समय 10 जून से पहले ही आज मॉनसून आ गया।
मुंबई और उपनगर में कल रात से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके कारण सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। इस मूसलाधार बारिश के कारण न केवल सायन किंग सर्कल हिंदमाता, सांताक्रूज और अंधेरी जैसे निचले इलाकों में जल भरा हुआ है बल्कि बडाला के निकट फाइव गार्डन ब्रिज कैंडी अस्पताल के निकट भागों में भी जल भरा हुआ है। सायन और कुर्ला स्टेशनों के बीच और चूना भट स्थानक में जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने अपनी मेन लाइन और हार्बर लाइन की सेवाएं बंद की। हालांकि पश्चिम रेलवे की सेवा पर विशेष असर नहीं हुआ। मुंबई की पडोसी ठाणे और पालघर जिलों में तथा रायगढ़ जिले में अंतराल के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में भी कुछ जगह पर मूसलाधार बारिश हो रही है । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई तथा अन्य जगहों पर वर्षा से उत्पन्न हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment