Categories: News-Headlines

तमिलनाडु के कई हिस्‍सों में तेज बारिश जारी, मौसम विभाग ने सात दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया

तमिलनाडु के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले सात दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के विरूधुनगर, मदुरै और थेनी जिलों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

थुटुकुडी, डिंडीगुल, कन्याकुमारी, कोयम्‍बटूर,‍ तिरूपुर और शिवगंगा जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश होगी। रामनाथपुरम, तिरुचिरापल्ली और सात अन्‍य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

लगातार बारिश के कारण राज्य सरकार ने तिरुनेलवेली, थिटुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी के सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। अगली घोषणा तक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। पापनासम सर्वलार बांध भर चुका है।तामिरबरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल निकाय तेजी से भरने के कारण अत्‍यधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

राज्‍य सरकार ने निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। जिला प्रशासनों को स्थिति से निपटने के लिए तत्काल नैदानिक उपाय करने को कहा गया है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है।

तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव शिवदास मीणा ने कहा है कि 7,000 से अधिक लोगों ने तूतीकोरीन जिले के 84 राहत शिविरों में आश्रय लिया है। चेन्‍नई में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि 80 से अधिक नावों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

शिवदास मीणा ने कहा कि केन्‍द्र सरकार से बाढ़ में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और आवश्‍यक सामान गिराने और बचाव कार्य के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना को तैनात करने का आग्रह किया गया है।

शिवदास मीणा ने बताया कि थूथुकुडी, श्रीवैकुंठम, सातांकुलम और तिरूचेन्‍दूर में पिछले 24 घंटों में 50 से 95 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी घाटों पर भी तेज बारिश होने से मुल्‍लापेरियार बांध का जल स्‍तर 136 फीट पर पहुंच गया है। इस कारण बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

3 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

3 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

3 hours ago

जसपाल राणा की उपलब्धियों पर फिर हो रही चर्चा, खेल जगत में बढ़ी दिलचस्पी

भारतीय शूटिंग के दिग्गज हैं जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी की दुनिया में Jaspal Rana का… Read More

4 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

4 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.