Categories: News-Headlines

तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले सात दिनों के लिए बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी

तमिलनाडु के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले सात दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के विरूधुनगर, मदुरै और थेनी जिलों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। थुटुकुडी, डिन्‍डीगुल, कन्‍याकुमारी, कोयम्‍बटूर,‍ तिरूपुर और शिवगंगा जिलों में अगले 24 घंटों में मध्‍यम बारिश होगी। रामनाथपुरम, तिरूचिरापल्‍ली और सात अन्‍य जिलों में हल्‍की से मघ्‍यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है। लगातार बारिश के कारण राज्‍य सरकार ने तिरूनेलवेली, थिटुकुडी, कन्‍याकुमारी और तेनकासी के सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्‍थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। अगली घोषणा तक विश्‍वविद्यालय की परीक्षाएं स्‍थगित कर दी गई हैं।

लगातार बारिश के कारण जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। पापनासम सर्वलार बांध भर चुका है। तमिराभरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल निकाय तेजी से भरने के कारण अत्‍यधिक पानी को छोड दिया गया है जिससे अचानक बाढ की स्थिति पैदा हो गई है। राज्‍य सरकार ने निचले स्‍थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर जाने की सलाह दी है। जिला प्रशासनों को स्थिति से निपटने के लिए तत्‍काल नैदानिक उपाय करने को कहा गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.