Categories: News-Headlines

ड्रोन पायलटों के उन्नत प्रशिक्षण के लिए तेलंगाना राज्य विमानन अकादमी और ISRO ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

तेलंगाना राज्य विमानन अकादमी ने कल हैदराबाद में इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर एनआरएससी के साथ ड्रोन पायलटों के लिए उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अकादमी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एसएन रेड्डी, एनआरएससी के निदेशक प्रकाश चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ सहित अन्य की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एनआरएससी वैज्ञानिकों और प्रशिक्षु ड्रोन पायलटों को 15 दिनों के लिए ड्रोन पायलटिंग, ड्रोन डेटा प्रबंधन और विश्लेषण और मैपिंग में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन का उपयोग सभी क्षेत्रों में बढ़ गया है, खासकर खेती में, क्योंकि किसान उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए ड्रोन का उपयोग करते हैं और स्वयं सहायता समूहों ने भी ड्रोन को रोजगार के साधन के रूप में चुना है।

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि सभी सरकारी अधिकारियों को ड्रोन के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने विमानन अकादमी से हैदराबाद में एक विशेष ड्रोन पोर्ट बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार फार्मा सिटी के पीछे 20 एकड़ जमीन उपलब्ध करा सकती है।

इसरो के चेयरमैन सोमनाथ ने देश में पहली बार नई पहल के लिए तेलंगाना सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एनआरएससी ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए विमानन अकादमी के साथ प्रौद्योगिकी साझा करने में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.