Categories: News-Headlines

डोनाल्ड ट्रम्प ने रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य सचिव के रूप में नामित किया

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का नेतृत्व करने के लिए रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को नामित किया है। हालांकि उनकी नियुक्ति का अनुमोदन होना अभी बाकी है। रॉबर्ट एफ. कैनेडी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान, मेडिकेयर और मेडिकेड सेवा केंद्र तथा खाद्य और औषधि प्रशासन सहित प्रमुख एजेंसियों का कार्यभार संभालेंगे।

70 वर्षीय कैनेडी की नियुक्ति की पुष्टि को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि टीकों से ऑटिज्म होने के बारे में दिये गए उनके बयान पर विवाद हो गया था। उन्होंने पूर्व एन.आई.एच. अधिकारी एंथनी फौसी पर कोविड-19 टीकों को बढ़ावा देने के लिए बिल गेट्स और दवा कंपनियों के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए एक पुस्तक भी प्रकाशित की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

28 minutes ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

2 hours ago

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.