केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया को आज मैसर्स के प्लस एस मिडिल ईस्ट एफजेडई डीएमसीसी (के प्लस एस मिनरल्स एंड एग्रीकल्चर जीएमबीएच, जर्मनी की एक सहायक कंपनी) के साथ राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक (आरसीएफ) द्वारा हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन सौंपा गया। समझौता ज्ञापन पर 6 अक्टूबर, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कृषक समुदाय के लिए एमओपी की उपलब्धता में सुधार करना और विभिन्न ग्रेड के जटिल उर्वरकों के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।
कृषक समुदाय के लिए उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, भारत सरकार घरेलू उर्वरक उद्योग को इस बात के लिए प्रोत्साहित कर रही है कि वे संसाधन संपन्न देशों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से आपूर्ति संबंध स्थापित करें। कच्चे माल और उर्वरक खनिजों के आयात पर भारत की उच्च निर्भरता को देखते हुए, ये साझेदारी समय के साथ उर्वरकों और कच्चे माल की सुरक्षित उपलब्धता प्रदान करेगी और इससे अस्थिर बाजार स्थितियों में मूल्य स्थिरता भी सुनिश्चित होगी।
समझौता ज्ञापन के हिस्से के रूप में, मैसर्स के प्लस एस 2022 से 2025 की अवधि के लिए भारत विशिष्ट रियायती मूल्य पर 1,05,000 मीट्रिक टन म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) प्रति वर्ष की आपूर्ति करेगा। मैसर्स के प्लस एस अपनी कैप्टिव खपत के साथ-साथ अपने व्यापारिक उद्देश्यों के लिए मैसर्स आरसीएफ को एमओपी की आपूर्ति करेगा। यह मात्रा आरसीएफ की कैप्टिव खपत के 60 प्रतिशत की आवश्यकता को पूरा करेगी।
टीम आरसीएफ को बधाई देते हुए, डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि “आरसीएफ द्वारा हस्ताक्षरित यह दीर्घकालिक समझौता भारतीय किसान समुदाय को उचित मूल्य पर एमओपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक होगा।” उन्होंने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति में जब एमओपी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अत्यधिक अस्थिरता देखी गई है, आरसीएफ द्वारा हस्ताक्षरित दीर्घकालिक समझौता देश में एमओपी की कीमत की स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर, अरुण सिंघल, सचिव (उर्वरक), एस.सी. मुदगेरीकर (सीएमडी आरसीएफ) और उर्वरक विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment