Categories: News-Headlines

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में कई सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कठुआ जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कई सड़क परियोजनाओं का ई-शिलान्यास किया और वर्चुअल माध्यम से उनका उद्घाटन किया।

इसका उद्देश्य जिले में सम्पर्क सुविधाओं में सुधार करना है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के ब्लॉक बरनोटी में 5,700 किलोमीटर लंबी हमीरपुर से गुराह सूरज वाया अंबाला रोड के अपग्रेडेशन की आधारशिला रखी। इस सड़क की स्वीकृत लागत 612.29 लाख रुपये है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2,594 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 25 किलोमीटर से अधिक की चार सड़क परियोजनाओं का ई-शिलान्यास भी किया। साथ ही डॉ. सिंह ने 5,406.68 लाख रुपये की लागत वाली 73.57 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों का ई-उद्घाटन किया। इन सड़कों के निर्माण से 74 बस्तियां लाभान्वित होंगी और 11,561 लोग जुड़ेंगे।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष जम्मू-कश्मीर को 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आवंटित पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं में से 60-65 प्रतिशत उनके लोकसभा संसदीय क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर रहने वाले लोगों के लाभ के लिए कई दूर-दराज के इलाकों को हर मौसम में चालू सड़कों (बारहमासी सड़कों –ऑल वैदर रोड्स) से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शेष परियोजनाओं को पूरा करने के लिए काम जोरों पर चल रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश के विकास के लिए बेहतर सड़क संपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री के विकसित भारत के स्वप्न को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के विकास और प्रगति में योगदान देने के लिए बच्चों की शिक्षा और उनका अच्छा स्वास्थ्य बहुत आवश्यक है ताकि हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सके।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

1 day ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.