Categories: News-Headlines

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा 68वां महापरिनिर्वाण दिवस कल नई दिल्ली के संसद भवन लॉन में बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास मनाया जाएगा

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) द्वारा 68 वां महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के संसद भवन लॉन में बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास मनाया जाएगा।

68 वें महापरिनिर्वाण दिवस का स्मरणोत्सव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुष्पांजलि के साथ आरंभ होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रीगण, सांसद और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान, संसद भवन लॉन में बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पूरे कार्यक्रम को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस प्रति वर्ष डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से मनाया जाता है।

डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वंचित समुदायों, विशेषकर एससी/एसटी/ओबीसी/महिलाओं के हितों की पक्षधरता की। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र पर उनके विचार आज भी पीढ़ियों और वर्तमान सरकार को प्रेरित करते हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रचारित “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र में देखा जाता है और जिसे डीएएफ के अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जा रहा है।

68वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में, हजारों लोग संसद भवन लॉन में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बौद्ध मंत्रों का उच्चारण भी प्रस्तुत किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों के समूह बाबा साहब को समर्पित गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.