भारतीय बैडमिंटन खिलाडी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन कल डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए। विश्व में 9वें वरीयता प्राप्त प्रणॉय ने फिनलैंड के कल्ले कोलजोनेन को 24-22, 21-10 से हराया। अगले राउंड में प्रणॉय का मुकाबला इंडोनेशिया के चिको ड्वी वार्डोयो से होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य ने अपने शुरुआती मुकाबले में मॉरीशस के जॉर्जेस जूलियन पॉल को 21-12, 21-7 से हराया। अगले दौर में लक्ष्य का मुकाबला दक्षिण कोरिया के जियोन हेयोक जिन से होगा हालांकि, किदांबी श्रीकांत शुरुआती दौर में ही जापान के केंटा निशिमोतो से हारकर बाहर हो गए।
भारतीय मिक्स्ड डबल जोड़ी रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी को भी पहले दौर में स्कॉटिश जोड़ी एडम हॉल और जूली मैकफर्सन से हारकर बाहर होना पडा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दूसरे दौर में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment