Categories: News-Headlines

डीजीसीए ने नियमों के पालन में विफल रहने पर एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने नियमों के पालन में विफल रहने पर एयर इंडिया पर 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने दिल्‍ली, कोच्चि और बंगलौर हवाई अड्डो पर इस साल मई और सितम्‍बर में घरेलू उडान संचालकों का निरीक्षण किया था। इसका उद्देश्‍य यह पता लगाना था कि विमानन कंपनियां यात्रियों की सुविधाओं से सबंधित डीजीसीए के विनियमों का पालन कर रही है या नही।

डीजीसीए ने एक वक्‍तव्‍य मे बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि एयर इंडिया एयरलाइंस डीजीसीए के नियमों मे दिए गए प्रावधानों का पालन नही कर रही है। इस बारे में एयर इंडिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था लेकिन कम्‍पनी ने संतोषजनक उत्‍तर नही दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.