Categories: News-Headlines

डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सर्वेक्षण में भारत की स्थिति में सुधार

भारत ने एशिया प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) के डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर ताजा वैश्विक सर्वेक्षण में 90.32 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। सर्वेक्षण में इसे 2019 के 78.49 प्रतिशत के मुकाबले उल्लेखनीय छलांग के तौर पर सराहा गया है।

दुनिया भर की 143 अर्थव्यवस्थाओं के मूल्यांकन के बाद 2021 के सर्वेक्षण में निम्नलिखित सभी 5 प्रमुख संकेतकों पर भारत के स्कोर में महत्वपूर्ण सुधार को उजागर किया गया है:

पारदर्शिता: 2021 में 100 प्रतिशत (2019 में 93.33 प्रतिशत)

औपचारिकताएं: 2021 में 95.83 प्रतिशत (2019 में 87.5 प्रतिशत)

संस्थागतव्यवस्थाएवंसहयोग: 2021 में 88.89 प्रतिशत (2019 में 66.67 प्रतिशत)

कागजरहितव्यापार: 2021 में 96.3 प्रतिशत (2019 में 81.48 प्रतिशत)

सीमापारकागजरहितव्यापार: 2021 में 66.67 प्रतिशत (2019 में 55.56 प्रतिशत)

सर्वेक्षण में कहा गया है कि दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र (63.12 प्रतिशत) और एशिया प्रशांत क्षेत्र (65.85 प्रतिशत) की तुलना में भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है। भारत का समग्र स्कोर भी फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे, फिनलैंड आदि कई ओईसीडी देशों के मुकाबले अधिक पाया गया है और उसका समग्र स्कोर यूरोपीय संघ के औसत स्कोर से अधिक है। भारत ने पारदर्शिता सूचकांक के लिए 100 प्रतिशत और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी संबंधी घटक में 66 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

सीबीआईसी सुधारों की एक श्रृंखला के माध्यम से व्यक्ति रहित, कागत रहित और संपर्क रहित सीमा शुल्क की शुरुआत करने के लिए ‘तुरंत’ कस्टम्स की छत्रछाया में उल्लेखनीय सुधार करने में अग्रणी रहा है। डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर यूएनईएससीएपी रैंकिंग में सुधार के संदर्भ में इसका सीधा प्रभाव पड़ा है।

इसके अलावा, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान सीमा शुल्क ढांचे के तहत कोविड से संबंधित आयातों जैसे ऑक्सीजन से संबंधित उपकरण, जीवन रक्षक दवाएं, टीके आदि में तेजी लाने के लिए सभी प्रयास किए। एग्जिम व्यापार के लिए सीबीआईसी की वेबसाइट पर एक समर्पित सिंगल विंडो कोविड-19 24X7 हेल्पडेस्क तैयार किया गया था ताकि आयातकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

सर्वेक्षण के बारे में :

डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर वैश्विक सर्वेक्षण हर दो साल में यूएनईएससीएपी द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में विश्व व्यापार संगठन के व्यापार सुविधा समझौते में शामिल 58 व्यापार सुविधा उपायों का आकलन शामिल है। इस सर्वेक्षण का वैश्विक स्तर पर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि यह इस बात का सबूत है कि व्यापार सुविधा के उपायों का वांछित प्रभाव है या नहीं और यह विभिन्न देशों के बीच तुलना करने में मदद करता है। किसी देश का उच्च स्कोर कारोबारियों को निवेश संबंधी निर्णयों में भी मदद करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

2 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

4 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

6 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

6 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.