Categories: News-Headlines

डाक जीवन बीमा (PLI) ने बिक्री दल के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रत्यक्ष वितरण शुरू किया

डाक जीवन बीमा (PLI) वर्ष 1884 से बीमा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। वह अब अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण में एक उत्साहपूर्ण कदम उठा रहा है। डाक जीवन बीमा ने अपने बिक्री दल की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करते हुए दिल्ली और उत्तराखंड मंडल में “प्रत्यक्ष प्रोत्साहन संवितरण” के लिए गर्व के साथ एक प्रायोगिक कार्यक्रम शुरू किया है।

डाक जीवन बीमा की सफलता में उसके बिक्री कर्मचारी का योगदान रहा हैं, जो विभाग की उपलब्धियों के पीछे की प्रेरक शक्ति की तरह कार्य करते हैं। उनका समर्पण ग्राहकों तक बीमा उत्पाद पहुंचाने और ग्राहकों को जोड़े रखने की डाक जीवन बीमा की क्षमता को गहराई से प्रभावित करता है, जिससे वे अपरिहार्य रूप से ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं। डाक जीवन बीमा- पीएलआई के एजेंट वैयक्तिकृत सेवाएं प्रदान करके और ग्राहकों के साथ सशक्त संबंध स्थापित करके लगातार राजस्व की वृद्धि में अपना योगदान देते हैं।

डाक जीवन बीमा निरंतर सुधार के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के अनुरूप, अब अपने एजेंट प्रोत्साहन कार्यक्रम में एक प्रमुख पहल का शुभारंभ कर रहा है। इसके तहत “प्रत्यक्ष प्रोत्साहन संवितरण” सुविधा के माध्यम से एजेंटों को पिछले महीने से उनकी मेहनत की कमाई का कमीशन सीधे उनके डाकघर बचत बैंक खातों में निर्बाध हस्तांतरण के जरिए प्राप्त होगा।

यह अभूतपूर्व पहल ग्रामीण डाक सेवकों, एजेंटों, क्षेत्रीय अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों सहित देश भर में बिक्री बल के लगभग दो लाख सदस्यों को प्रभावित करेगी। सुरक्षित और तात्कालिक फंड ट्रांसफर के साथ यह सुव्यवस्थित प्रक्रिया देरी होने तथा सत्यापन की आवश्यकता को समाप्त कर देती है। डाक जीवन बीमा का लक्ष्य प्रोत्साहन राशि को वितरित करने के तरीके को आधुनिक बनाकर एजेंटों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना और उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रेरित करना है।

प्रायोगिक कार्यक्रम से होने वाले मुख्य लाभ:

तीव्र और सुरक्षित लेनदेन: बिक्री दल को प्रोत्साहन धनराशि सीधे उनके पीओएसबी खातों में प्राप्त होती है।

सुविधा और प्रेरणा: बिक्री दल आसानी से अपनी प्रोत्साहन धनराशि का प्रबंधन कर सकता है और तत्काल पारितोषिक इष्टतम प्रदर्शन को बढ़ावा देते हैं।

सरलीकृत प्रबंधन: स्वचालित भुगतान प्रबंधन लागत को कम करता है, जिससे ग्राहक सेवा प्रदान करने पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

22 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

22 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

23 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

23 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

23 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.