Categories: News-Headlines

डाउनलोड स्पीड में जियो 4जी चार्ट में अव्वल; एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अक्टूबर में कम किया अंतर: ट्राई

रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 4जी सेवा प्रदाताओं के बीच उच्चतम औसत डाटा डाउनलोड गति 21.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

हालाँकि, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नेटवर्क लगातार डेटा डाउनलोड गति में वृद्धि दर्ज कर रहे हैं, जिससे जियो नेटवर्क के साथ उसका अंतर कम हो गया है।

4 जी डेटा डाउनलोड गति में मामूली गिरावट के बाद, अक्टूबर में जियो नेटवर्क ने जून में दर्ज की गई 21.9 एमबीपीएस की गति के स्तर को फिर से हासिल कर लिया, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने डेटा डाउनलोड गति में लगभग ढाई गुना वृद्धि दर्ज किया।

एयरटेल की 4जी डेटा डाउनलोड गति अक्टूबर में बढ़कर 13.2 एमबीपीएस हो गई जो जून में 5 एमबीपीएस थी और वीआईएल की 4जी स्पीड पांच महीनों के दौरान 6.5 एमबीपीएस से बढ़कर 15.6 एमबीपीएस हो गई।

वीआईएल ने अक्टूबर में 4G डेटा अपलोड गति के मामले में अपना अग्रिम स्थान बनाए रखा। कंपनी के नेटवर्क ने 7.6 एमबीपीएस की अपलोड गति दर्ज की, जो पिछले पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

इसी तरह, एयरटेल और जियो नेटवर्क ने भी अक्टूबर में अपनी पांच महीने की उच्चतम क्रमश: 5.2 एमबीपीएस और 6.4 एमबीपीएस 4जी डेटा अपलोड गति दर्ज की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.