ट्विटर के निदेशक मंडल ने ‘ज़हर की गोली’ (Poison Pill) के नाम से एक सीमित अवधि की शेयरधारक अधिकार योजना शुरू की है जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलन मस्क के लिए सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण करना कठिन बना सकता है।
इस कदम से टेस्ला के प्रमुख मस्क को छोड़कर मौजूदा ट्विटर शेयरधारकों को छूट पर अतिरिक्त शेयर खरीदने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी कम हो जाएगी और अधिग्रहण के पक्ष में शेयरधारकों के ज्यादातर वोटों को अपने पक्ष में हासिल करना उनके लिए कठिन हो जाएगा। इस कदम से किसी को भी कंपनी में 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी नहीं मिलेगी। इस समय मस्क के पास ट्विटर के लगभग नौ प्रतिशत शेयर हैं।
ट्विटर बोर्ड ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को अपनी रक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया और यह कहते हुए एक बयान दिया कि ट्विटर के अधिग्रहण का मस्क का प्रस्ताव अवांछित और गैर-बाध्यकारी था, जिसको नाकाम करने के लिए इस योजना की आवश्यकता थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment