जनजातीय विपणन के लिए बी2सी से बी2बी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास फेडरेशन लिमिटेड (ट्राइफेड) ने जनजातीय व्यवसायों को आसान बनाने के लिए रूफटॉप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इसे आगे बढ़ाने के लिए, 24 फरवरी को नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जो बी2बी दृष्टिकोण के कार्यान्वयन और जनजातीय उत्पाद बाजार के संवर्द्धन को आसान बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।
16 से 24 फरवरी 2025 तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे प्रमुख कार्यक्रम ‘आदि महोत्सव’ के दौरान ट्राइफेड (टीआरआईएफईडी) के प्रबंध निदेशक आशीष चटर्जी की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। ट्राइफेड की उप महाप्रबंधक प्रीति टोलिया और रूफटॉप के संस्थापक एवं सीईओ कार्तिक गग्गर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और उसका आदान-प्रदान किया गया। इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी कारीगरों के कौशल संवर्धन में सहायता करना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 फरवरी, 2025 को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके और संसद सदस्य बांसुरी स्वराज की गरिमामयी उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment