Categories: News-Headlines

टेरेस बागवानी हमें लागत प्रभावी और पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदान कर सकती है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को थुमेती राघोथमा रेड्डी की पुस्तक ‘टेरेस गार्डन: मिड्ड थोटा’ के अंग्रेजी अनुवाद की पहली प्रति प्राप्त हुई।

मूल रूप से तेलुगु में लिखी गई इस पुस्तक में थुमेती राघोथमा रेड्डी की नारापल्ले हैदराबाद में एक फलदायक टेरेस गार्डन विकसित करने की सफल यात्रा का इतिहास है। पुस्तक को साकार रूप प्रदान करने के प्रयासों के लिए उपराष्ट्रपति नायडू ने अनुवादक कोडुरू सीताराम प्रसाद और प्रकाशक यदलापल्ली वेंकटेश्वर राव की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने रेड्डी की सराहना करते हुए कहा कि उनके टैरेस गार्डन में खेती के सदियों पुराने पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। पिछले सात साल में रेड्डी 1230 स्क्वेयर फीट के छोटे से एरिया में 25 क्विंटल सब्जियां प्राप्त कर पाए और यह सब सिर्फ मिट्टी और जानवरों की खाद का इस्तेमाल करते हुए किया गया। उनके टेरेस गार्डन में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को देखते हुए उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा “टेरेस बागवानी एक अद्भुत विचार है क्योंकि यह हमें पौष्टिक भोजन प्रदान कर सकता है जो लागत प्रभावी है।”

टेरेस गार्डन होने के फायदों पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे न केवल रसायन मुक्त फल और सब्जियों का ताजा उत्पाद प्राप्त होता है बल्कि आसपास की हवा में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि “बागवानी प्रकृति के करीबी लाती है और यह मानसिक तनाव से राहत भी प्रदान कर सकती है।”

पुस्तक ‘टेरेस गार्डन: मिड्ड थोटा’ एक छत उद्यान की खेती करते समय अपनाए जा सकने वाले व्यावहारिक तरीकों और तकनीकों में एक अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि यह पुस्तक लोगों को टेरेस गार्डनिंग करने के लिए प्रेरित करती है और उन लोगों के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक है जो अपने स्वयं के एक टेरेस गार्डन का सदुपयोग करना चाहते हैं। उपराष्ट्रपति ने घर में खाली जगह वाले लोगों से आग्रह किया कि वे शौकिया तौर पर बागवानी की खेती करने का प्रयास करें।

Leave a Comment

Recent Posts

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

2 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

23 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.