टमाटर की बढ़ती कीमतों से ग्राहकों को राहत के लिए केन्द्र ने 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की है। यह बिक्री दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, पटना और मुजफ्फरपुर सहित देश के विभिन्न भागों में की जा रही है। यह बिक्री राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ- एन.सी.सी.एफ. और राष्ट्रीय कृषि सहकारिता उपभोक्ता परिसंघ-एनसीसीएफ और राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन परिषद के माध्यम से की जा रही है। आज से दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, लखनऊ और कानपुर में कुछ अन्य स्थानों पर भी 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री की जायेगी।
केन्द्र ने बढ़ती खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर की तत्काल खरीद के निर्देश दिये हैं। उपभोक्ता कार्य मंत्रालय ने कहा कि टमाटर की कीमतों में वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों में टमाटर के बीजारोपण और उपज के समय में अंतर के कारण हुई है। मंत्रालय के अनुसार, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान के कारण भी टमाटर की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment