Categories: News-Headlines

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि 16 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि 16 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस दौरान अनलॉक -2 के कुछ प्रतिबंधों का पालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

झारखंड में मौजूदा लॉकडाउन को छठी बार एक सप्‍ताह के लिये आगामी 16 जून तक बढ़ा दिया गया है। जबकि सप्‍ताहांत के दौरान 12 जून की शाम पांच बजे से 14 जून की सुबह 6 बजे तक राज्‍य में सम्‍पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा सप्‍ताह के तहत 9 जिलों, रांची, जम्‍शेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवधर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग और रामगढ़ में कोरोना की संक्रमण दर अधिक होने के कारण कपड़ा, आभूषण, कॉस्‍मेटिक और जूते की दुकानें नहीं खोलने पर मौजूदा प्रतिबन्‍ध जारी रहेंगे। जबकि अन्‍य सभी 15 जिलों में सैलून सहित सभी दुकानों को शाम चार बजे तक खोलने के लिये अनुमति दी गई है। आगामी स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह में ई-पास की अनिवार्यता को भी बरकरार रखा गया है। सर्वाधिक संक्रमित जिले जमशेदपुर में कोई ढील नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.