झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के एक जंगल में एक कच्ची सड़क के पास पुलिस ने बुधवार को 15 प्रेशर कुकर बम बरामद किए और ऐसा संदेह है कि ये बम माओवादियों ने लगाए थे।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कादेरांगो जंगल में विस्फोटकों का पता चलने के तुरंत बाद, एक बम निरोधक दस्ते ने इलाके को घेर लिया और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
उन्होंने कहा, “पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) नेता ‘अनल दा’ के नेतृत्व में एक समूह ने सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न हिस्सों में आईईडी लगाए हैं।”
अधिकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल ने पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर यहां व्यापक नक्सल रोधी अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ये आईईडी बरामद किए गए।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment