Categories: News-Headlines

झारखंड: एटीएस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

झारखंड में आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के दो सक्रिय सदस्यों को हजारीबाग और गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया है। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिये प्रचार करने, धन इकट्ठा करने, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने और दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने में लगे थे।

गिरफ्तार आरोपी आरिज हसनैन झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी मोहम्मद नसीम हजारीबाग के महतो टोला का निवासी है। झारखंड के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एटीएस को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के इन सदस्यों के बारे में सुराग मिली थी। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.