नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागर विमानन राज्यमंत्री जन. डॉ. विजय कुमार सिंह (से.नि.) ने आज कोल्हापुर से बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया। उड़ान 13 जनवरी से निम्नलिखित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगीः
फ्लाइट संख्या
कहां से
कहां तक
प्रस्थान
आगमन
बारंबारता
वायु यान
6E – 7427
बेंगलुरु
कोल्हापुर
14:50
16:45
रोज
एटीआर
6E – 7436
कोल्हापुर
बेंगलुरु
17:05
18:50
रोज
एटीआर
अपने उद्घाटन सम्बोधन में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोल्हापुर के विकास और प्रगति पर ध्यान केंद्रित करते हुये नये एयरपोर्ट टर्मिनल, रन-वे के विस्तार और एक एटीसी टॉवर स्थापित करने के क्रम में 245 करोड़ रुपये के निवेश को अंतिम रूप दिया गया है।
भारत के प्रत्येक कोने को आपस में जोड़ने के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन और परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में इस हवाई-मार्ग के उद्घाटन के साथ कोल्हापुर सीधे आज भारत की सिलीकॉन राजधानी बेंगलुरु से जुड़ गया है। उल्लेखनीय है कि कोल्हापुर सीधे हैदराबाद, तिरुपति, मुम्बई और अहमदाबाद से भी जुड़ गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस कनेक्टिविटी के चालू हो जाने से दोनों शहरों के लोगों के लिये नये अवसर पैदा होंगे और उन्हें लाभ पहुंचेगा।
जन. डॉ. विजय कुमार सिंह (से.नि.) ने इस कनेक्टिविटी के लिये कोल्हापुर के लोगों को बधाई दी। इस कनेक्टिविटी से क्षेत्र में कारोबार, व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
उद्घाटन के समय लोकसभा सांसद प्रो. संजय सदाशिवराव मांडलिक, कोल्हापुर दक्षिण के विधायक ऋतुराज संजय पाटिल सहित नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एसके मिश्रा, इंडिगो के प्रधान सलाहकार आके सिंह, नागर विमानन मंत्रालय, एएआई, इंडिगो तथा कोल्हापुर स्थानीय प्रशासन के अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment