राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोलोराडो वासियों को गले लगाकर और उनके साथ हंसी-मजाक करके उन्हें सांत्वना दी, जो अब तक की सबसे भयानक दावानल से हुए नुकसान का दंश झेल रहे हैं। कोलोराडो के घनी आबादी वाले उपनगर डेनवर और बुल्डर को जंगल की आग से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
बाइडन और उनकी पत्नी जिल शुक्रवार दोपहर को नुकसान का आकलन करने के लिए लुइसविले के पड़ोसी इलाके हार्पर लेक पहुंचे। वे एक गली में पैदल गए, जहां स्थित मकान जल गए थे और उन्होंने स्थानीय निवासियों तथा स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात की, जो राहत एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
व्हाइट हाउस लौटने से पहले बाइडन ने इस तबाही को ‘‘भयानक’’ बताया। कई महीनों तक सूखे की स्थिति के बाद दिसंबर में यह आग लगी। आग में करीब 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे 51.3 करोड़ डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की वजह की अभी जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन में कोलोराडो तक की यात्रा करने वालों में राज्य के दो सीनेटर, प्रभावित इलाके के कांग्रेस के दो सदस्य और फेमा के प्रशासक डीन क्रिसवेल भी शामिल रहे, जिनकी एजेंसी संघीय सहायता मुहैया करा रही है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment