उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। देहरादून में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है।
जोशीमठ में जो आपदा आई है उसके लिए जो समुचित प्रबंध हो सकता है जितने भी सरकार के द्वारा काम हो सकते हैं, उन सभी कामों को बढ़ाय़ा जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री लगातार स्वयं उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज आठ संस्थान वहां पर काम कर रहे हैं। एनडीएमए की टीम भी वहां पर लगी हुई है। आगे पुनर्वास की योजना पर भी हम लोग काम कर रहे हैं और साथ ही मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जोशीमठ को लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा की गई है। वहां का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। चारधाम यात्रा भी चार महीने बाद प्रारंभ होने वाली है।
इस बीच चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन तय की जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment