Categories: News-Headlines

जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक आज गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई

जी 20 की भारत की अध्‍यक्षता के अंतर्गत जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक आज गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर डा. शक्तिकांत दास संयुक्‍त रूप से बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने सतत भविष्‍य सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन तथा अन्‍य वैश्विक चुनौतियों से निपटने में आर्थिक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। दो दिन की इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्वास्थ्य, सतत वित्‍त और बुनियादी ढांचा, अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय कराधान और समावेशी वित्‍त व्यवस्था जैसे पांच विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

जी 20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की इस तीसरी बैठक का उद्देश्य मंत्रियों और गवर्नरों से आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन प्राप्‍त करना है। जी 20 सदस्‍य देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर, आमंत्रित देश तथा अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों समेत लगभग पांच सौ प्रतिनिधि बैठक में भाग ले रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.