Categories: News-Headlines

जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक आज गुजरात में गांधीनगर में शुरू होगी

भारत की G-20 अध्यक्षता के अंतर्गत G-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की तीसरी बैठक आज गांधीनगर में शुरू होगी। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह दो दिवसीय बैठक पांच सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्वास्थ्य, टिकाऊ वित्त और बुनियादी ढांचे, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अंतर्राष्ट्रीय कराधान और वित्तीय समावेशन जैसे विषय शामिल हैं। तीसरे जी-20 एफएमसीबीजी का उद्देश्य जी-20 वित्त ट्रैक के परिणामों की समीक्षा करना है और भविष्य के लिए मंत्रियों और गवर्नरों से मार्गदर्शन प्राप्त करना है। जी20 सदस्य देशों के और आमंत्रित देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गवर्नर और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों सहित लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक के हिस्से के रूप में, 19 जुलाई को जी-20 प्रतिनिधियों को अहमदाबाद शहर, पाटन, मोढेरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ले जाया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.