Categories: News-Headlines

जी-20 के बाद 141वीं अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जी-20 सदस्यों की बैठक की सफल मेजबानी के बाद अब भारत मुंबई में 141वीं अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति (आई0ओ0सी0) की बैठक की मेजबानी करेगा। 141वें आई0ओ0सी0 सत्र का आयोजन मुंबई में 15 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 14 अक्टूबर को होगा। आई0ओ0सी0 सत्र से पहले 12, 13 और 14 अक्टूबर को आई0ओ0सी0 कार्यकारी बोर्ड की बैठक होगी।

इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आई0ओ0सी0) के अध्‍यक्ष थॉमस बाक पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं। वे आज से शुरू होने वाली कार्यकारी बोर्ड की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

मुंबई में मीडिया से बातचीत में श्री बाक ने बताया कि यह भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह आयोजन ओलंपिक जैसे बड़े वैश्विक खेल इवेंट की मेजबानी करने के लिए इसकी तैयारियों के प्रदर्शन में भारत को एक अवसर प्रदान करेगा।

आई0ओ0सी0 सत्र का आयोजन वार्षिक तौर पर किया जाता है। इसमें अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की बैठक होती है। इस बैठक में खेल स्पर्धाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.